Mahka Rajasthan Vimochan By CM Vasundhra Raje

Mahka Rajasthan Vimochan By CM Vasundhra Raje
Rajasthan Chief Minister Vasundhra Raje Vimochan First Daily Edition of Dainik Mahka Rajasthan

Monday, August 15, 2016

कुम्पावत बंधुओं को राष्ट्रपति जीवन रक्षा पदक


कुम्पावत बंधुओं को राष्ट्रपति जीवन रक्षा पदक 

पाली के कुम्पावत बंधु कुलदीप सिंह कुम्पावत तथा ऋषिपाल सिंह कुम्पावत को अजमेर के पटेल स्टेडियम में राष्ट्रपति जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने के लिए जब घटना का विवरण पढ़ा गया तब स्टेडियम में चारों और तालियों से स्वागत किया गया तथा विशिष्ठ दिर्घा में बैठे सैकड़ों लोगों ने खड़े होकर कुम्पावत बंधुओं के साहस को सम्मान दिया।
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने दोनों साहसी भाइयों को राष्ट्रपति पदक देने के बाद साथ खड़े रखकर सम्मानित किया तथा कुम्पावत बंधुओं के घटना विवरण पढ़े जाने पर लुटेरों द्वारा फायरिंग के बाद भी संघर्ष कर जेवरों से भरे बैग को गोली लगने के बाद भी लुटेरों से छिनने पर आश्चर्य भाव प्रदर्शित किये।
उल्लेखनीय है कि कुम्पावत बंधुओं ने पाली शहर में दिसम्बर 2014 में दीपक सोनी पर लुटेरों द्वारा फायरिंग कर सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर भागते समय दोनों भाइयों ने उन्हें रोका, बैग छीना इस बीच लुटेरों ने कुम्पावत भाइयों पर भी फायरिंग की थी तथा घायल होने के बाद भी जेवरात का बैग लुटेरों से संघर्ष कर छिन लिया था।

No comments:

Post a Comment

Please Write Your Valuable Suggestions and Feedback.

Thank You.

Dainik Mahka Rajasthan